15जेएनडी32-हिट एंड रन कानून के विरोध में धरने पर बैठे ड्राइवर। स्वयं
जींद। हिट एंड रन कानून के विरोध में दिल्ली-संगरूर नेशनल मार्ग स्थित खटकड़ टोल पर चल रहा ड्राइवरों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता धरने के संयोजक नरेंद्र बुआना ने की। इस दौरान धरने पर पहुंचे ट्रक यूनियन के नेता कृष्ण चहल, उचाना ट्रक यूनियन के नेता राजेश श्योकंद, टैक्सी यूनियन के नेता नरेंद्र खर्ब व महाबीर पेगां ने कहा कि देश प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार जन विरोधी नीतियां लागू कर रही है, जिस कारण जनता के तमाम तब के आज आंदोलन रहते हैं। हालही में मोदी की सरकार ड्राइवर विरोधी कानून लेकर आई है जो ड्राइवर को मारने वाला कानून है। उन्होंने मांग की कि हिट एंड रन संशोधन बिल को तुरंत रद्द किया जाए। देश के 22 करोड़ चालकों को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रीय चालक आयोग प्रदेश चालक आयोग का गठन किया जाए।
पिछले एक दशक से राष्ट्रभर में प्रतिवर्ष एक सितंबर को राष्ट्रीय चालक दिवस मनाता आ रहा है। देश में तमाम दिवस घोषित है। इसलिए एक सितंबर को सरकार की ओर से राष्ट्रीय चालक दिवस की घोषणा की जाए और सरकारी कैलेंडर में लागू किया जाए। व्यवसाय चालकों की हर तीन साल बाद ली जाने वाली नवीनीकरण की प्रक्रिया पांच साल निर्धारित की भी मांग की गई।