फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दिवाली पर उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध रूप से बिजली

विज्ञापन
30जेएनडी19: हवन में भाग लेते हुए एक्सईएन हेमंत कुमार व निगम के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता कार्यालय में दिवाली के उपलक्ष्य में बुधवार को हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता हेमंत कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। संदीप आर्य के सानिध्य में आयोजित इस हवन में निगम कर्मचारियों ने आहुतियां डालकर सुख-शांति की कामना की। हेमंत कुमार ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे पूरी निष्ठा के साथ उपभोक्ताओं की प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करके उन्हे विभागीय योजनाओं का संपूर्ण लाभ प्रदान करें। इस अवसर पर पंकज भाटिया, अनिल सैनी, सुरेंद्र व रविंद्र मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें