फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डिप्टी स्पीकर के आश्वासन से निर्माण मजदूर असंतुष्ट

Sun, 22 Feb 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी10: डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा के बाहर खड़े संयुक्त निर्माण मजूदर। स्रोत मजदूर
विज्ञापन
जींद। संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा के नेतृत्व में रविवार को निर्माण मजदूरों ने डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा से मुलाकात कर लंबित मांगों पर कड़ा रुख अपनाया। मजदूरों ने 17 जनवरी को दिए गए आश्वासन पर अब तक कोई कार्रवाई न होने पर जवाब मांगा।
विज्ञापन


डॉ. मिड्ढा ने मुख्यमंत्री से बात होने और जल्द समाधान का भरोसा दिया लेकिन किसी समय सीमा या लिखित आश्वासन के अभाव में मजदूर संतुष्ट नहीं हुए। मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि नौ महीने से कल्याण बोर्ड का पोर्टल बंद है। इससे हजारों मजदूरों का पंजीकरण और बच्चों का वजीफा रुका है।
उनकी मुख्य मांगों में पोर्टल को तुरंत खोलना, मनरेगा के तहत 200 दिन का रोजगार, 800 रुपये न्यूनतम दिहाड़ी, पुराने लेबर कानूनों की बहाली और यूनियनों को 90 दिन की वेरिफिकेशन का अधिकार वापस देना शामिल है। संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा ने घोषणा की है कि अब और इंतजार नहीं किया जाएगा। इसके विरोध में 28 फरवरी को प्रदेश भर के मजदूर अंबाला कैंट में श्रम मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करेंगे। इस मौके पर जोगिंद्र ईगराह, संदीप जाजवान, कपूर सिंह और सतीश बड़ौदा समेत कई यूनियन नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें