फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गड्ढों में तब्दील सर्विस रोड का निर्माण शुरू, वाहन चालकों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
फोटो 08जेएनडी08-बड़ौदा सर्विस रोड पर चल रहा कार्य। स्रोत राहगीर
विज्ञापन
उचाना। बड़ौदा गांव के पास लंबे समय से गड्ढों में तब्दील सर्विस रोड पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। उचाना की तरफ से घोघड़ियां जाते समय बड़ौदा गांव के सर्विस रोड पर काफी समय से जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए थे। वाहन चालक सतपाल, बलजोर, मंजीत और सुभाष ने बताया कि गड्ढों के कारण इस मार्ग से गुजरना दूभर हो गया था।
विज्ञापन

सड़क कम और गड्ढे अधिक नजर आते थे। गहरे गड्ढों के चलते हर समय हादसा होने का डर बना रहता था। बारिश के दिनों में जलभराव होने के कारण परेशानी और बढ़ जाती थी। कई बार गड्ढों में वाहन गिरने से उनके स्पेयर पार्ट्स भी क्षतिग्रस्त हो रहे थे। बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती थी।
जलभराव के कारण सड़क पर बने गहरे गड्ढे दिखाई नहीं देते थे, जिसके चलते कई वाहन चालक संतुलन बिगड़ने से गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। लंबे समय से ग्रामीणों और वाहन चालकों द्वारा इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की जा रही थी। इस समस्या को लेकर उन्होंने विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री से मुलाकात कर सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की थी। अब संबंधित स्थान पर निर्माण कार्य शुरू होने से वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें