हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत जिले के विभिन्न गांव में करीब 3 करोड़ रुपये की राशि विकास कार्यों के लिए जारी की गई है। इनमें बासदूदा गांव के बस स्टैंड से नारनौल रोड तक करीब 20 लाख से सड़क बनाई जाएगी। इसी प्रकार 21 लाख से कमालपुर गांव में प्राइमरी स्कूल की चहारदीवारी का काम किया जाएगा।
यह राशि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की सिफारिश पर हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत जारी की है। हरियाणा सरकार की ओर से प्रत्येक सांसद को प्रतिवर्ष हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत 5 करोड़ की राशि विकास कार्यों के लिए अनुशंसा करने की योजना मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनाई गई है।
गांव बीकानेर में करीब 13 लाख से विश्वकर्मा भवन का निर्माण किया जाएगा। बालियर खुर्द में 13 लाख से श्मशान घाट की चहारदीवारी, गांव रसगन में 10 लाख से जोहड़ की चहारदीवारी, गांव डवाना में 15 लाख से सामान्य चौपाल का निर्माण गांव, ततारपुर खालसा गांव में 10 लाख से बीपीएल कॉलोनी की गलियों का निर्माण किया जाएगा।
खरखड़ा गांव में 15 लाख से लाइब्रेरी का हॉल बनाया जाएगा। बावल के राजगढ़ गांव में 15 लाख से गलियों का निर्माण किया जाएगा। रेवाड़ी ब्लॉक के गांव भाड़ावास में 20 लाख से गली का निर्माण, गांव राजपुरा खालसा में करीब 4.50 लाख की लागत से गली का निर्माण किया जाएगा।
कुंभावास गांव में 4.50 लाख की लागत से एससी चौपाल में बरामदे का निर्माण, कुंभवास गांव में 5.50 लाख की गली का निर्माण, जाटी गांव में करीब 4 लाख से गली का निर्माण, रामपुरा गांव में 5 लाख से सीवर लाइन और पानी लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा।
चांदावास गांव में 3 लाख से मिड डे मील के शेड का निर्माण, चांदपुर देवलावास में करीब 13 लाख से गली और नालियों का निर्माण किया जाएगा। मीरपुर गांव में 10 लाख से स्वागत गेट का निर्माण किया जाएगा।
इन गांव में भी होंगे विकास कार्य
धारूहेड़ा खंड के गांव जडथल में से 9 लाख से गलियों का निर्माण, बावल खंड के गांव जयसिंहपुर खेड़ा में 12 लाख की लागत से सामान्य चौपाल का सुंदरीकरण, टिकला गांव में 3 लाख से गली का निर्माण सुलखा गांव में 7 लाख से गली का निर्माण, धारण की ढाणी में 8 लाख से गली का निर्माण किया जाएगा।
रानोली गांव में बनेगी पशु चिकित्सालय की दीवार
रानोली गांव में पशु चिकित्सालय की दीवार निर्माण के लिए 10 लाख, बिशनपुर गांव में 3 लाख से गली का निर्माण, खंडोडा गांव में ओपन जिम और राष्ट्रीय ध्वज के लिए 6 लाख की राशि दी गई है। खोल खंड के गांव माजरा में 4 लाख की लागत से ओपन जिम, धमलावास गांव में 12 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा।