भिवानी रोड फाटक पर शुरू हुआ अंडरपास का निर्माण कार्य। संवाद
- फोटो : Jind
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेल लाइन पर भिवानी रोड फाटक के पास वीरवार को अंडरपास का निर्माण कार्य वीरवार को फिर शुरू किया गया। इस दौरान किसी दुकानदार ने निर्माण कार्य का विरोध नहीं किया। वहीं दुकानदारों ने धरना स्थगित कर दिया।
डीसी डॉ. मनोज कुमार ने बुधवार को दुकानदारों से बातचीत कर उन्हें समझा दिया था जिससे दुकानदारों ने अंडरपास के विरोध में धरना खत्म करने का फैसला किया था। जिला प्रशासन ने अंडरपास के निर्माण कार्य को लेकर पीडब्ल्यूडी के उपमंडल अधिकारी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया था और वहीं विरोध करने वाले दुकानदारों से निपटने के लिए पुलिस बल की भी तैनाती करने का प्लान बनाया था, लेकिन जैसे ही अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हुआ तो किसी ने विरोध नहीं किया, जिससे पुलिस बल की जरूरत ही नहीं पड़ी।
भिवानी रोड के दुकानदारों की बैठक वीरवार को सुनील जैन की दुकान पर हुई। इसमें 10-12 दुकानदार शामिल हुए। बैठक में फैसला लिया कि बुधवार को डीसी के साथ हुई बैठक जो उन्हें आश्वासन मिला था। उस पर विचार-विमर्श करते हुए अनिश्चितकालीन धरने को स्थगित करने का फैसला किया और अंडरपास के निर्माण कार्य को रोकने का फैसला भी वापस ले लिया। भिवानी रोड की सभी दुकानें वीरवार सुबह ही खुल गई थी, जहां सुचारू रूप से काम हुए।
वर्जन
भिवानी रोड फाटक पर अंडरपास का निर्माण कार्य वीरवार को सुचारू रूप से चला। हालांकि प्रशासन ने यह कार्य बुधवार शाम को ही शुरू करवा दिया था। विरोध करने वाले दुकानदारों को समझा दिया था, जिससे वह संतुष्ट हो गए थे।-डॉ. मनोज कुमार, डीसी, जींद।