फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अश्लील वीडियो बनाकर राशि ऐंठने के गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। फेसबुक पर लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाकर दोस्ती करने और अश्लील वीडियो बनाकर धनराशि ऐंठने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के अलवर के गांव चौमा निवासी इरफान खान के रूप में हुई है। आरोपी ने अलवर जिले के गांव सेमता निवासी राहुल खान के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

उचाना क्षेत्र के एक युवक ने साइबर अपराध शाखा में शिकायत देकर बताया था कि वह कनाडा में नौकरी करता था और 23 अक्तूबर को वह कनाडा से आ गया था। उसके बाद दो नवंबर रात को उसके फेसबुक आईडी पर भावना सिंह नामक युवती की फ्रैंड रिक्वेस्ट आई। इस पर उसने रिक्वेस्ट को स्वीकार नहीं किया। उसने फेसबुक पर मैसेज भेजकर दोस्ती करनी चाही और उसके बाद उससे व्हाट्सअप नंबर मांगा। उसने अपना कनाडा वाला नंबर दे दिया। थोड़ी ही देर बाद उस युवती ने व्हाट्सअप पर वीडियो कॉल की और नग्न अवस्था में होकर अश्लील बातें करने लगी। इस दौरान उसने स्क्रीन रिकॉर्ड से उसकी वीडियो बना ली। फिर वह वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने लगी। उसे डरा-धमकाकर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उसके कुछ ही देर बाद एक व्यक्ति की कॉल आई और वीडियो डिलीट करने की एवज में 31500 रुपये मांगे जो उसने डर के कारण उसको दे दिए। फिर उससे 51 हजार, 61 हजार, एक लाख, दो लाख, फिर एक लाख और फिर डेढ़ लाख अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। ऐसे में आरोपियों ने कुल 6 लाख 93 हजार 500 रुपये ऐंठ लिए थे। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में साइबर थाना पुलिस टीम में शामिल एसआई हरजिंदर, सिपाही कमल, एसपीओ जोगेंदर और जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र कुमार ने विभिन्न पहलुओं की जांच करते हुए गिरोह के एक सदस्य इरफान खान को काबू कर लिया।
वर्जन
फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद अश्लील वीडियो बनाकर रुपये ऐंठने वाले गिरोह के एक सदस्य इरफान खान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान आरोपी से जानकारी जुटाई जाएगी।-कर्ण सिंह, प्रभारी, साइबर अपराध शाखा, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें