फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रेलवे जंक्शन के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू

Tue, 07 Nov 2023 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी11-जंक्शन पर शुरू हुआ नए भवन का निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
जींद। रेलवे जंक्शन नवीनीकरण के पहले फेज का कार्य शुरू हो चुका है। पहले फेज में जंक्शन भवन, अधिकारियों के कार्यालय और यात्रियों की सुविधा के लिए कार्य होंगे। इसके बाद फ्यूचर बिल्डिंग, शैड, फुट ओवरब्रिज का निर्माण, स्टोर समेत अन्य निर्माण दूसरे फेज में किए जाएंगे।
विज्ञापन

जंक्शन के नवीनीकरण पर करीब 25.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जंक्शन का नया भवन शानदार और बहुत सी सुविधाओं से लैस होगा। शुरुआत में नए भवन के निर्माण को लेकर नींव रख दी गई है। अब निर्माण कार्य सुचारू रूप से चलेगा। इसके साथ-साथ पुरानी बिल्डिंग को तोड़ने का कार्य भी चल रहा है जो कि अभी कई दिनों तक चलेगा। वहीं मलबा भी साथ की साथ हटाया जा रहा है। हालांकि शुरुआत में नए भवन के निर्माण की समय सीमा छह महीने दी गई थी। जैसे अब निर्माण कार्य जिस गति से हो रहा है। इससे लगता नहीं कि छह महीने में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। यह कार्य केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जा रहा है।
भवन के नवीनीकरण को लेकर लोको पायलेट लाबी को पावर कैबिन, लोको पायलट काउंसलिंग रूम को पुरानी लोको बिल्डिंग, सीएमआई कार्यालय को बुकिंग कार्यालय, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, आरई कार्यालय, आरपीएफ ड्यूटी रूम को प्लेटफार्म नंबर चार, चीफ ट्रेन क्लर्क और सीनियर सेक्शन इंजीनियर को वाशिंग लाइन के लगे बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया। रेलवे जंक्शन के नवीनीकरण की शुरुआत छह अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की थी।
विज्ञापन


शानदार और सुविधाओं से लैस होगा भवन

यह भवन शानदार और स्वच्छ तथा अन्य सुविधाओं से लैस होगा। जंक्शन के नए भवन में यात्रियों को पार्क के साथ-साथ पार्किंग की भी सुविधा मिलेगी। नए भवन के पास करीब 50 फुट ऊंचा तिरंगा भी लगाया जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने जंक्शन के नए भवन का डिजाइन तैयार करवाया है जो कि देखने में बहुत ही शानदार है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जंक्शन के भवन की लंबाई 30 मीटर से ज्यादा होगी। भवन से बाहर निकलते ही पॉर्च बनाया जाएगा, जहां तक यात्री अपनी कार भी ले जा सकेगा। भवन से बाहर निकलते ही सामने शानदार पार्क होगा, जिसमें 50 फुट ऊंचा तिरंगा लगाया जाएगा। नए भवन पर आधुनिक पीआरएस भवन, सहकारी स्टोर और सर्कुलेटिंग एरिया में अन्य निर्माण, शौचालय, जल बूथ, साइनेज, एफओबी, ऐतिहासिक स्मारकों, नए फर्नीचर का प्रावधान और दो लिफ्ट भी प्रदान की जाएंगी।

यात्रियों का भी रखा जाएगा पूरा ख्याल

रेलवे जंक्शन का नया भवन बनने के बाद यात्रियों के लिए परिसर में बड़ा वेटिंंग हाल बनेगा, जिसमें यात्री ट्रेनों के देरी होने पर वहां आराम कर सकते हैं। इसके अलावा रिफ्रेशमेंट रूम और कर्मचारियों को आराम करने के लिए भी कमरों का निर्माण होगा। धूप और बारिश से बचने के लिए यात्रियों को शैड की सुविधा भी मिलेगी। जंक्शन के भवन के लगते स्टॉल भी खोले जाएंगे। फिलहाल जंक्शन पर यात्रियों को एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए एक ही फुट ओवरब्रिज बना है। अनुमान है कि जंक्शन पर एक और फुट ओवरब्रिज का निर्माण होगा, जिस पर स्वचालित सीढियां बनाई जाएंगी। इससे बुजुर्गों और महिलाओं के साथ-साथ भारी सामान लेकर चलने वाले यात्रियों को भी एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

अमृत भारत योजना के तहत जींद जंक्शन का नवीनीकरण हो रहा है। नया भवन मार्च 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा। यह भवन सुविधाओं से लैस होगा। इस पर लगभग 25.50 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन


जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें