फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जर्जर जिला कांग्रेस भवन का निर्माण कार्य शुरू

Thu, 18 Sep 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी16-कांग्रेस भवन की जर्जर हालात को ठीक करने में लगे मजदूर व मिस्त्री। स्रोत शहरवासी
विज्ञापन
जींद। शहर में पुराना बस अड्डे के साथ जेडी 7 मार्ग पर शहर की पॉश कॉलोनी के नुक्कड़ पर बने जिला कांग्रेस भवन का निर्माण कार्य वीरवार से शुरू हुआ है। लंबे समय से कांग्रेस भवन अपने जीर्णोद्धार की बाट जोह रहा था लेकिन कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई तो किसी ने भी इस भवन की सुध नहीं ली। अब कांग्रेस पदाधिकारियों की नियुक्तियां धीरे-धीरे हो रही हैं।
विज्ञापन


ऐसे में इस भवन की जर्जर हालात को भी ठीक करवाया जा रहा है। पिछले दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने भी इस भवन की जर्जर हालात को जल्द ठीक करवाने की बात कही थी जिस पर अब यह कार्य शुरू हो गया है।
कांग्रेस जिला कार्यालय जर्जर हालत में तबदील हो चुका था। कार्यालय की चार दिवारी गिर चुकी थी तो दरवाजे भी टूट चुके थे। कांग्रेस संगठन के बड़े नेता पार्टी कार्यालय में बैठक करने की बजाय पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस को प्राथमिकता देते रहे।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के शासन काल में बलराम कटवाल की देखरेख में कार्यालय को नया लुक दिया गया था। तब यहां पार्टी की गतिविधियां भी होती रहती थी। कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने व संगठन ने होने के चलते जिला मुख्यालय पार्टी कार्यालय जर्जर हालात में पहुंच गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिहाग ने बताया कि कांग्रेस कार्यालय की जर्जर हालात को ठीक करवाया जा रहा है। शीघ्र ही यह निर्माण कार्य पूरा होगा। फिर संगठन की बैठकें यही हुआ करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें