फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सफीदों रोड का निर्माण फिर ठप, दुकानदार बोले-बिना ग्राहकों के कैसे चलेगी दुकानदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर के सफीदों रोड पर निर्माण कार्य दोबारा रुकने से दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है। पिछले ढाई माह से धीमा चल रहे निर्माण कार्य के कारण दुकानों तक ग्राहकों का पहुंचना मुश्किल हो गया है। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। परेशान दुकानदार अब लामबंद हो गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि निर्माण कार्य जल्द पूरा नहीं हुआ तो वे विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा को दुकानों की चाबियां सौंपेंगे।
विज्ञापन

दुकानदार मिस्त्री राजेंद्र पांचाल, सुरेंद्र, सतीश, रमेश, साधुराम, सतबीर का कहना है कि सड़क पर निर्माण कार्य के कारण आवाजाही प्रभावित है। ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे उनकी दुकानदारी पर असर पड़ रहा है। ऐसे में दुकान का किराया, बिजली-पानी के बिल और अन्य खर्च अपनी जेब से भरना मुश्किल हो गया है। कारोबार नहीं होने के बावजूद उन्हें हर महीने खर्च उठाने पड़ रहे हैं।
ढाई माह से परेशानी झेल रहे दुकानदार
सफीदों रोड पर निर्माण कार्य लंबे समय से धीमी गति से चल रहा है। बीच-बीच में काम रुकने से परेशानी और बढ़ जाती है। सड़क पर निर्माण के कारण ग्राहकों को आने-जाने में दिक्कत होती है। कई लोग परेशानी से बचने के लिए इस मार्ग पर आने से कतराते हैं। इसका सीधा असर दुकानदारों की आमदनी पर पड़ रहा है। दुकानदारों ने कहा कि दुकान खोलने, कर्मचारियों का खर्च उठाने और अन्य जरूरी भुगतान करने के लिए नियमित आमदनी जरूरी है। लेकिन सड़क का काम समय पर पूरा नहीं होने से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। जब ग्राहक ही दुकानों तक नहीं पहुंचेंगे तो कारोबार कैसे चलेगा।
विज्ञापन


जल्द काम पूरा करने की मांग
दुकानदारों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। सड़क का काम तय समय में पूरा किया जाए और निर्माण के दौरान ऐसी व्यवस्था हो, जिससे दुकानों तक ग्राहकों की पहुंच बनी रहे। चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा से मिलकर दुकानों की चाबियां सौंपेंगे। अब उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

वर्जन
सफीदों रोड के निर्माण तय समयसीमा में पूरा करने को लेकर ठेकेदार को निर्देश दिए हुए हैं। यदि निर्माण रुक गया है तो वह कारणों का पता लगाएंगे। जल्द ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। -आरके नैन, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें