फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रेलवे अंडरपास के निर्माण से जनस्वास्थ्य विभाग के स्टोर के लिए नहीं बचेगी जगह

Sat, 22 Jun 2024 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी15 : लघु सचिवालय के पीछे बन रहे अंडरपास का चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय के पीछे इंप्लाइज कॉलोनी की तरफ रेलवे फाटक पर बनने वाले अंडरपास के कारण जनस्वास्थ्य विभाग की मुश्किल बढ़ गई है। रेलवे अंडरपास की जो ड्राइंग फाइनल की गई है उससे जनस्वास्थ्य विभाग के स्टोर के लिए जगह नहीं बचेगी।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के स्टोर में हजारों की संख्या में बड़े पाइप रखे गए हैं। यदि इस ड्राइंग के अनुसार अंडरपास बनाया गया तो यह जनस्वास्थ्य विभाग के लिए मुश्किल भरा होगा। जनस्वास्थ्य विभाग ने ड्राइंग में बदलाव करने के लिए रेलवे को पत्र लिखा है।
लघु सचिवालय के पीछे इंप्लाइज कॉलोनी की तरफ जाने वाले रास्ते पर शहर का एकमात्र रेलवे फाटक बचा हुआ है। यहां से काफी संख्या में वाहन गुजरते हैं। फाटक बंद होने के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। लोगों की मांग के बाद यहां पर अंडरपास बनाने का काम चल रहा है। इसके निर्माण पर 2.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यू आकार के बनाए जा रहे अंडरपास को छह माह में तैयार किया जाना है। इस अंडरपास के बनने से लोगों को काफी फायदा होगा, लेकिन इससे जनस्वास्थ्य विभाग की मुश्किल बढ़ गई है। पहले अंडरपास की ड्राइंग कुछ और थी और अब उसे बदल दिया गया है। नई ड्राइंग के अनुसार अंडरपास जहां बनेगा, वहां पर जनस्वास्थ्य विभाग के स्टोर की जमीन भी इसमें आ जाएगी।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के स्टोर में हजारों की संख्या में बड़े पाइप रखे हुए हैं। यदि स्टोर बंद हो गया तो जनस्वास्थ्य विभाग के पास पाइपों को रखने के लिए जगह नहीं बचेगी, इसलिए अब उसने ड्राइंग को बदलने के लिए जिला उपायुक्त से बातचीत की है।
उपायुक्त ने अंडरपास की ड्राइंग में बदलाव के लिए रेलवे अधिकारियों को पत्र लिखने की बात कही, ताकि जनस्वास्थ्य विभाग का स्टोर इस अंडरपास से अलग रह जाए। इसी ड्राइंग के अनुसार यदि अंडरपास बनता है तो फिर स्टोर तक जाने का बहुत तंग रास्ता बचेगा। इस कारण यहां जो बड़े-बड़े पाइप लेकर ट्राले आते हैं उनको जाने के लिए रास्ता नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें