18जेएनडी22: नगर पालिका की पुरानी बिल्डिंग में चल रहा शौचालय निर्माण का कार्य। स्रोत: कर्मचारी
- फोटो : सांकेतिक
उचाना। शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान जल्द होने जा रहा है। नगर पालिका ने अपनी पुरानी बिल्डिंग में करीब 15 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसके बनने से लितानी रोड, डाकघर रोड, गीता स्कूल रोड और बैंक कॉम्प्लेक्स रोड पर आने वाले दुकानदारों, ग्राहकों, महिलाओं और बुजुर्गों को बड़ी राहत मिलेगी। जानकारी के अनुसार बाजार के व्यापारियों ने कुछ दिन पहले विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री से मुलाकात कर सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग उठाई थी। संवाद