15जेएनडी36 :रिफ्लेकर चिपकवाते हुए कांस्टेबल भीम सिंह। संवाद।
नरवाना। ड्यूटी के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता में हाथ बंटा रहे कांस्टेबल भीम सिंह इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। भीम सिंह घने कोहरे के कारण सड़क हादसों में बढ़ोतरी को देखते हुए वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवा रहे हैं।
सोमवार को नरवाना रेलवे स्टेशन स्थित ऑटो पार्किंग में पहुंचकर कांस्टेबल भीम सिंह ने सभी ऑटो चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी और उनके वाहनों पर रिफ्लेक्टर चिपकाए। इसके अलावा विश्वकर्मा चौक और बस स्टैंड क्षेत्र में भी अभियान चलाया गया, जहां 200 से अधिक ऑटो, ई-रिक्शा व अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए।
कांस्टेबल भीम सिंह ने कहा कि थोड़ी-सी सावधानी बड़े हादसों को रोक सकती है। संवाद