नरवाना। कांग्रेस की सद्भावना यात्रा पांच अक्तूबर को गांव दनौदा से शुरू होगी। यात्रा का शुभारंभ गांव के ऐतिहासिक चबूतरे से किया जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजेंद्र सुरजेवाला ने बताया कि यात्रा राहुल गांधी के पदचिन्हों पर चलते हुए पूरे प्रदेश में निकाली जा रही है।
उन्होंने बताया कि यह यात्रा पांच अक्तूबर को दनौदा से शुरू होकर सच्चाखेड़ा, बडनपुर, सुंदरपुरा, बद्दोवाल, नरवाना, नरवाना शहर और जाट सदन तक पहुंचेगी। इसके बाद छह अक्तूबर को यह यात्रा बेलरखा, उझाना, नेपेवाला, धनौरी और कोयल गांवों में जाएगी।
सुरजेवाला ने कहा कि सद्भावना यात्रा का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे, एकता और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विदेशी मामले विभाग के उपाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह के निर्देशन में निकाली जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
तैयारियों को अंतिम रूप देने में वरिष्ठ नेता जगरूप सिंह सुरजेवाला, भारत भूषण गर्ग, हरेंद्र श्योकंद, सुशील कौशिक एडवोकेट, जगदीश उझाना, संजीव ढाकल, राममेहर दनौदा, अमनदीप बेलरखा, भूप सिंह, बिजेंद्र सुरजेवाला, सतबीर दबलैन, रोहताश ढाकल शामिल है।