फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
डीसी नरेश नरवाल को ज्ञापन सौंपते \कांग्रेस नेता। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
सफीदों के कांग्रेस विधायक सुभाष गांगोली के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में लघु सचिवालय पर प्रदर्शन कर डीसी नरेश नरवाल को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। विधायक सुभाष गांगोली ने कहा कि करनाल में तत्कालीन एसडीएम सीधे कह रहे हैं कि किसानों के सिर फोड़ दो। आजाद के बाद यह पहला मामला है। जब ड्यूटी मजिस्ट्रेट पुलिस को सीधे सिर फोड़ने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट का काम सिर्फ लाठीचार्ज के आदेश देने का होता है। सिर्फ फोड़ने को कहने का नहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 28 अगस्त को करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज की शुरुआत 10 सितंबर 2020 को पिपली से शुरू हुई थी। उसके बाद करनाल, जींद, पलवल, रेवाड़ी, रोहतक, हिसार, सिरसा और प्रदेश के हर कोने में यह सिलसिला जारी है।
गांगोली ने कहा कि करनाल के 28 अगस्त को करनाल में शांतिपूर्वक तरीके से विरोध कर रहे किसानों पर किया गया लाठीचार्ज पहले से ही योजनाबद्ध था। उन्होंने भूमि अधिग्रहण संशोधन नियमों का विरोध किया और कहा कि इस संशोधन से सरकार किसानों की जमीन हड़पने की कोशिश कर रही है। यह व्यवस्था लागू होने से किसान का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। कांग्रेस पार्टी कि पहली मांग है कि तुरंत प्रभाव से तत्कालीन एसडीएम आयुष सिन्हा को बर्खास्त किया जाए। न्यायिक जांच कराई जाए। इस अवसर पर पूर्व विधायक परमेंद्र ढुल, धर्मेंद्र ढुल, प्रमोद सहवाग, रोहित दलाल, रमेश सैनी, कमल चौहान, दिनेश, अंग्रेज, रणबीर, इकबाल, गुरपेज व विक्रम कुंडू मौजूद रहे।

लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें