फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में दलितों पर हो रहे हमलों पर टास्क फोर्स बनाएगी कांग्रेस : तवंर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश में दलितों पर लगातार हो रहे हमलों के चलते प्रदेश भर में कांग्रेस स्पेशल टास्क फोर्स बनाएगी। टास्क फोर्स के सदस्य इस प्रकार की घटनाओं को रोकने और घटना के बाद आपसी भाईचारा बनाने में भूमिका निभाएंगे। प्रदेश सरकार का एक साल पूरा होने पर तंवर ने कहा कि अभी नंबर नहीं दिए जा सकते, क्योंकि नेगेटिव मार्किंग ही चल रही है।
विज्ञापन


गांधी नगर स्थित जिला कांग्रेस भवन में हुई चोरी की घटना के बाद जायजा लेने पहुंचे डॉ. अशोक तवंर ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह नाकाम है। एक और जहां प्रदेश में दलितों व गरीबों पर हमले बढ़ रहे हैं, वहीं भाजपा के नेता अनापशनाप बयान देकर जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं।

तवंर ने कहा कि फरीदाबाद की घटना के बाद केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है। ऐसे में प्रधानमंत्री को चाहिए कि ऐसे मंत्री को हटाए। इस मौके पर प्रदेश सचिव जगबीर ढिगाना, पूर्व युवा प्रदेश सचिव प्रमोद सहवाग, विकास पोडिया भी मौजदू रहे।
विज्ञापन


महंगी बिजली खरीद रही है सरकार
तंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार निजी उत्पादकों से महंगी बिजली खरीद रही है, जबकि भाखड़ा बांध के दस में से नौ टर्बाइन बंद हैं। वहां से बिजली लेने की बजाय सरकार महंगी बिजली खरीद रही है।

कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान
तंवर ने कहा कि पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में सराहनीय योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को अधिक मान-सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें