फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरों में कम मतदान से कांग्रेस को होगा फायदा : बीरेंद्र सिंह

Mon, 07 Oct 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी07: डूमरखा कलां में कार्यकर्ताओं के साथ विचार विर्मश करते पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्
विज्ञापन
उचाना । पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह ने गांव में ज्यादा, शहरों में कम मतदान होने को कांग्रेस के लिए फायदे वाला बताया। उन्होंने कहा कि मतदान शहरों में कम हुआ है। ग्रामीण आंचल में 75 प्रतिशत के आसपास हुआ है। इसका सीधा प्रभाव भाजपा पर पड़ेगा। भाजपा के खिलाफ जो एक सोच लोगों की बनी थी वह शहरों में भी नजर आई।
विज्ञापन

डूमरखां कलां आवास पर पत्रकार वार्ता में भाजपा के एग्जिट पोल नतीजों पर विश्वास नहीं करने के बयान पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह तो हमेशा होता है, जिसके हक में एग्जिट पोल होता है वह कहता है कि सही है, जिसके हक में नहीं होता है वह कहता है कि हम मानते नहीं इसको। नायब सिंह सैनी के तीसरी बार सरकार के दावे पर कहा कि जो क्षेत्र भाजपा से ज्यादा प्रभावित थे, वहां 60 प्रतिशत से भी कम मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रचंड बहुमत से सत्ता में आ रही है। मतदाताओं ने बदलाव को लेकर मतदान किया है।

06जेएनडी07: डूमरखा कलां में कार्यकर्ताओं के साथ विचार विर्मश करते पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें