फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बम फैक्टरी अग्निकांड पीड़ितों को कांग्रेस ने दी आर्थिक सहायता

Sun, 12 Jul 2026 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी16: बम फैक्ट्री अग्निकांड के पीड़ित परिवारों को आ​र्थिक सहायता के लिए चेक भेंट करते हुए
विज्ञापन
जींद। करीब पांच माह पहले हुए बम फैक्टरी अग्निकांड में 12 महिलाओं की जान चली गई थी। कांग्रेस के जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर ने उनके परिजनों से मुलाकात की। प्रत्येक परिवार को 11-11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। हैबतपुर ने पीड़ित परिवारों का हालचाल जाना। उन्होंने हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन

ऋषिपाल हैबतपुर ने इस हादसे को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि मेहनत-मजदूरी करने वाली महिलाओं की मृत्यु से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उन्होंने सरकार और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने को कहा। श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने अवैध फैक्ट्रियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने को भी कहा। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुभाष गंगोली आदि नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें