जुलाना। युवा कांग्रेस नेता अनिल दलाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सदैव गरीब हित के कार्य किए हैं। गरीबों के लिए ऐसी योजनाएं बनाई थी जिनसे उन्हें दो वक्त की रोटी और सिर छुपाने के लिए घर मिला था, लेकिन भाजपा ने गरीब के हकों का निवाला छीनने का काम किया हैं और न मुफ्त बिजली दी और न ही 100-100 गज के प्लांट। बल्कि प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर भाजपा ने प्रदेश की जनता के साथ खिलवाड़ किया हैं। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा को चहुंमुखी विकास में नंबर वन बनाने का काम किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता से जो भी वायदें किए उन्हें पूरा करने का काम किया था। लेकिन आज भाजपा रोजगार कौशल निगम के नाम पर युवाओं को स्थाई रोजगार देने की बजाएं उनका शोषण कर रही है।