जींद। अयोध्या में श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व पर सोमवार को रामराये स्थित रामह्रद तीर्थ पर स्थित भगवान परशुराम मंदिर एवं श्री ब्राह्मण संस्कृत महाविद्यालय संस्था समिति की तरफ से श्रीराम उत्सव मनाया गया। यह उत्सव प्रधान मा. ऋ षिकांत के नेतृत्व में मनाया गया। उत्सव में महंत उमेश गिरि डेरा बराहकलां एवं महंत अमरनाथ डेरा गतौली, राज्यसभा सांसद जनरल डीपी वत्स और हरेश वशिष्ठ अपनी पत्नी सहित शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचे एडीसी डॉ. हरिश वशिष्ठ ने भगवान राम का गुणगान किया तथा भक्तों से भगवान राम के सबसे बङे आदर्श एकता, समरसता एवं भाईचारे से रहने की अपील की। उत्सव के आयोजन की शुरुआत भगवान परशुराम मंदिर में पूजन एवं हवन से हुई। भजनों का कार्यक्रम हरियाणा कला परिषद हिसार मंडल एवं श्री ब्राह्मण संस्कृत महाविद्यालय समिति के संयुक्त तत्वाधान में गायक राजबीर शास्त्री, लोकेश शर्मा एवं राजेश उर्फ खन्ना नें समां बाधा। संस्था के प्रधान मा. ऋ षिकांत ने कहा कि आज हम सब भगवान राम के आदर्शों पर चल कर समाज में व्याप्त बुराईयों को समाप्त करने का संकल्प लें, जिससे एक स्वस्थ समाज का गठन हम सब कर सकें। इस अवसर पर नरेंद्र शर्मा, मुकेश गौतम मौजूद रहे।
रेवाड़ी। प्रभु श्रीराम की जयकार करते श्रद्धालु। संवाद
रेवाड़ी। प्रभु श्रीराम की जयकार करते श्रद्धालु। संवाद
रेवाड़ी। प्रभु श्रीराम की जयकार करते श्रद्धालु। संवाद
रेवाड़ी। प्रभु श्रीराम की जयकार करते श्रद्धालु। संवाद