फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों का भी पार्टी से मोह भंग हो गया : मंत्री बेदी

Sun, 18 Jan 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने शनिवार को नरवाना में आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि कुरुक्षेत्र में कांग्रेस के तीन विधायक हैं लेकिन महासंग्राम में एक विधायक तो आया ही नहीं और केवल दो ही पहुंचें।
विज्ञापन

वहां कुल मिलाकर सिर्फ 19 लोग मौजूद थे 20वां व्यक्ति भी नहीं था। हिसार में हालात और भी खराब रहे। जहां 60 लोग भी एकत्रित नहीं हो सके जबकि वहां सांसद भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति आज इतनी दयनीय हो चुकी है कि न सिर्फ जनता का बल्कि कांग्रेसियों का भी पार्टी से मोह भंग हो गया है।
कांग्रेस की आज कोई राजनीतिक “मार्केट वैल्यू” नहीं बची है। लोगों का कांग्रेस से विश्वास पूरी तरह उठ चुका है। बेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की पूरी नीति और रीति देश के अहित में है और कई बार देश के विरोध में दिखाई देती है। इसी वजह से जनता लगातार कांग्रेस को सजा दे रही है और चुनाव दर चुनाव पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें