फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वोट बचाओ-चौपाल अभियान को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति, गांवों में चलाएंगे जागरूकता अभियान

विज्ञापन
फोटो 5 नरवाना। कार्यकारिणी की बैठक के दौरान मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत कार्यकर्ता।
विज्ञापन
नरवाना। ब्लॉक कांग्रेस की नवनियुक्त कार्यकारिणी की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र नैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में रणदीप सिंह सुरजेवाला के नेतृत्व में बिजेंद्र सिंह सुरजेवाला विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि जिला कांग्रेस अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय करवाकर उनका सम्मान किया गया।
विज्ञापन

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य रूप से वोट बचाओ-चौपाल अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। निर्णय लिया गया कि अभियान के तहत गांव-गांव में चौपाल लगाकर लोगों को मतदाता सूचियों में पारदर्शिता और मताधिकार की रक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
घोषित कार्यकारिणी में चांदी राम और जग बहादुर गोयल को उपाध्यक्ष, भीम शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा दिलबाग (लीलू) और शमशेर नैन को महासचिव नियुक्त किया गया। वहीं सुरेश नैन, अशोक नैन, सुमन राठी, प्रेम जांगड़ा और रविंदर को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा 15 सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

Next
AU ऐप में पढ़ें