फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उचाना में 3 अक्तूबर को कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन

विज्ञापन
01जेएनडी05: लाजवंती ढिल्लों।
विज्ञापन
जींद। उचाना के राजीव गांधी महाविद्यालय में 3 अक्तूबर को कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में महिलाओं की विशेष भागीदारी रहेगी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सदस्य एवं जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष लाजवंती ढिल्लों ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां कार्यकर्ताओं की ओर से की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पूर्व सांसद चौ. बृजेन्द्र सिंह सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम सुबह नौ बजे शुरू होगा। सम्मेलन में उचाना ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों से कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग लेंगे। महिला कांग्रेस की ओर से अधिक से अधिक महिलाओं को संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। सम्मेलन में संगठन से जुड़े विषयों के साथ क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा होगी। महिला कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों में भूमिका और संवाद का अवसर मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें