23जेएनडी34: पूर्व मंत्री डॉ. कृपाराम पूनिया को श्रद्धाजंलि अर्पित करते खेड़ी मसानिया के ग्रामीण
खेड़ी मसानिया गांव के अनुसूचित जाति के लोगों ने प्रदेश के पूर्व उद्योग मंत्री डॉ. कृपाराम पूनिया के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक प्रकट किया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। डॉ. पूनिया का 89 वर्ष की आयु में 20 जनवरी को पंचकूला के अस्पताल में निधन हो गया था।
गांव के बलदेव सिंह ने बताया कि डॉ. कृपाराम पूनिया का खेड़ी मसानिया गांव से विशेष लगाव रहा है। इसी गांव में डॉ. पूनिया और तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल ने 31 मार्च 1989 को भव्य गुरु रविदास भवन का उद्घाटन और गुरु रविदास मंदिर का शिलान्यास किया था। लोगों ने इसी गुरु रविदास भवन के सामने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी। डॉ. पूनिया ने समय-समय पर कई बार इस गांव का दौरा किया और लोगों से मिलते जुलते रहे। गांव के विशेष रूप से अनुसूचित जाति के लोग उनके निधन से दुखी हैं। खेड़ी मसानिया गांव के लोगों के मन में उनके प्रति विशेष सम्मान है, जो आगे भी बना रहेगा।