01जेएनडी03-एसडीएम सत्यवान मान को ज्ञापन सौंपते हुए हरियाणा पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्य। सं
- फोटो : mathura
जींद। गोहाना रोड पर लघु सचिवालय के बाहर हरियाणा पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष आजाद पालवां की अध्यक्षता में धरना दिया गया। इसका संचालन जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह बांगड़ ने किया। सभी ने मिलकर एक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया। इसके बाद सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
इसमें उन्होंने बताया कि सिरसा जिले में मुख्यमंत्री के नशा मुक्ति कार्यक्रम के दौरान एक पुलिस राजपत्रित अधिकारी ने अपनी ड्यूटी निभाते हुए एक राजनीतिक नेता को मुख्यमंत्री की स्टेज पर उनके नाम सूची में नहीं होने के कारण मना किया तो वर्दी में माफी मंगवाई। यह राजनीतिक दबाव में काम किया गया है और सरकारी अधिकारी की ड्यूटी में इस प्रकार बाधा डाली गई। नेता ने अपना कद बढ़ाने के लिए एक पुलिस अधिकारी की ओर से कैमरे के सामने वर्दी में माफी मंगवाकर निंदनीय काम किया। इस बारे में सभी ने मिलकर एसडीएम सत्यवान मान को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है और न्याय दिलाने की मांग की है। इस प्रकरण से पूरे पुलिस विभाग और अन्य विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों में असुरक्षा की भावना बनी है। इस मौके पर किताब सिंह बनवाला, कुलदीप गोयत, जय नारायण, पवन कुमार शर्मा, रणबीर बेनीवाल, राजकुमार, शीशपाल लोहान, धर्मवीर राठी, बलवान सिंह प्रोफेसर, अर्जुन सैनी, भलेराम बूरा, बालकिशन, रमेश कंडेला, सतबीर सिंह, टेकराम छातर भी मौजूद रहे।