29जेएनडी29-शहीद भगत सिंह अध्ययन केंद्र में बैठक करते अखिल भारतीय किसान सभा सदस्य। संवाद
नरवाना। अखिल भारतीय किसान सभा की जिला कमेटी की बैठक मंगलवार को शहीद भगत सिंह अध्ययन केंद्र में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान चांद बहादुर ने की। इसमें राज्य अध्यक्ष बलबीर सिंह, राज्य उपप्रधान फूल सिंह श्योंकद ने भी शिरकत की। पराली प्रबंधन को लेकर जारी नोटिफिकेशन के बाद जो किसानों के ऊपर एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तारी की जा रही है, उसकी निंदा की गई।
सरकार को चेतावनी दी कि केंद्र सरकार ने किसान आंदोलन के समापन पर केंद्र सरकार की तरफ से लिखित समझौता करके यह वादा किया था कि पराली प्रबंधन का कानून सरकार वापस लेगी वहीं किसानों को हर तरह की क्रिमिनल लाइबिलिटी से बाहर किया जाएगा लेकिन आज तक उस वादे को पूरा नहीं किया। इसके विपरित विधानसभा चुनाव जीतते ही भाजपा ने पहली कलम से यह किसान विरोधी फैसला किया है।
उन्होंने कहा पराली प्रबंधन, डीएपी की समस्या, फसल उठान और खरीद से संबंधित किसानों की समस्याओं को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा पांच नवंबर को मुख्यमंत्री के कैंप आफिस पर पंचायत आयोजित की जाएगी। इस दौरान जिला सचिव बलिंद्र, शमशेर, जोध सिंह, रामचंद्र दनौदा, दलबीर सच्चा खेड़ा, अलबेल फरैण, सतबीर खरल, डिंपल दनौदा, अनिता कर्मगढ़ और रामप्यारी मौजूद रही।