03जेएनडी17-तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते कंप्यूटर ऑप्रेटर्स। संवाद
नरवाना। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संघ के कर्मचारी 15 जुलाई से हड़ताल शुरू करेंगे। इसको लेकर बुधवार को नरवाना ई-दिशा केंद्र में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर ने मांगों को लेकर तहसीलदार निखिल सिंगला के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा।
संगठन के प्रेस प्रवक्ता राजेश श्योकंद ने बताया कि 23 जून को कुरूक्षेत्र में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था और मुख्यमंत्री निवास पर ज्ञापन भी दिया। इस पर मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से मुख्यमंत्री से वार्ता करवाने एवं समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था लेकिन सरकार ने ना तो समस्याओं का समाधान किया और ना ही मुख्यमंत्री ने मांगो को पूरा किया। इसी को देखते हुए संघ ने आंदोलन के रास्ते पर जाने का निर्णय किया है। ज्ञापन के माध्यम से सरकार को चेताया है कि आम जनता को परेशानी ना हो इसके मध्य नजर सरकार जल्द से जल्द कर्मचारियों की मांगो को पूरा करे। किसी भी स्थिति के लिए सरकार जिम्मेदार होगी। पांच जुलाई को एसडीएम के नाम और नौ जुलाई को डीसी के नाम एवं 11 जुलाई को सरकार के सभी एमएलए को ज्ञापन दिया जाएगा। यदि सरकार समय रहते मांगों को पूरा नहीं किया तो 15 जुलाई से प्रदेशभर के कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर चले जाएंगे। इस अवसर पर विनोद शर्मा, पुष्पा रानी, मुनीम कुमार, शिशपाल, बलकार, वरुण, जेपी भी मौजूद रहे।