फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नगर परिषद में कंप्यूटर ऑपरेटर ने गलत तरीके से बनाई प्रॉपर्टी आईडी

Sat, 03 Jun 2023 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। नगर परिषद के कर्मचारियों पर काफी दिनों से प्रॉपर्टी आईडी बनाने में भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे थे, अब यह बात खुद नगर परिषद अधिकारियों ने स्वीकार कर ली है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार की तरफ से नगर परिषद के कंप्यूटर ऑपरेटर विकास पर गलत तरीके से प्रॉपर्टी आईडी बनाने का आरोप लगाते हुए शहर थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की है।
नप के कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार की ओर से शहर थाना पुलिस को लिखे पत्र में कहा गया कि प्रॉपर्टी आईडी नंबर 3 केएनएलयूटीसी6 गलत तरीके से बनाई गई है। काफी लोगों ने भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए थे। इस मामले की जब जांच की गई तो यह आईडी कंप्यूटर ऑपरेटर विनय सैनी के कंप्यूटर में बनाई गई। इसमें जब विनय सैनी से जवाब मांगा तो उसने बताया कि यह आईडी उसके कंप्यूटर में बनी है, लेकिन उसने नहीं बनाई।
विज्ञापन

यह प्रॉपर्टी आईडी कंप्यूटर ऑपरेटर विकास ने बनाई है। जब विकास से जवाब मांगा गया तो उसने स्वीकार किया कि यह आईडी उसने बनाई थी। ईओ ने कहा कि जांच से साफ हुआ कि एनडीसी पोर्टल पर प्रॉपर्टी आईडी नंबर 3केएनएलयूटीसी6 कंप्यूटर ऑपरेटर विकास द्वारा दूसरे कर्मचारी की आईडी प्रयोग कर जालसाजी तरीके से बनाई गई है, जबकि निदेशालय के आदेशानुसार नई प्रॉपर्टी आईडी जिला नगर आयुक्त या उनके मौखिक या लिखित आदेश की पालना में कार्यकारी अधिकारी (एडमिन) स्तर पर बनाई जाती हैं।
विज्ञापन

फिलहाल नगर परिषद की तरफ से कोई भी ऑरिजनल पत्र नहीं मिला है। कुछ लोग पत्र की फोटोकॉपी लेकर आए थे, जबकि हमने ऑरिजनल पत्र मांगा है। ऑरिजनल पत्र मिलते ही एफआईआर दर्ज कर दी जाएगी।
-दिनेश कुमार, प्रभारी शहर थाना, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें