फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिक्षकों के लिए कंप्यूटर का ज्ञान अनिवार्य

विज्ञापन
07जेएनडी09: हिंदू कन्या महाविद्यालय में कार्यशाला में मौजूद स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल के तत्वावधान में सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का मुख्य विषय प्रैक्टिकल आस्पेक्ट्स ऑफ आईसीटी टूल्स एंड टीचिंग इन करंट सिनेरियो रखा गया है। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और डिजिटल उपकरणों के व्यावहारिक उपयोग में दक्ष बनाना है। प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने कहा कि वर्तमान दौर में शिक्षकों के लिए कंप्यूटर और आईसीटी का ज्ञान अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से शिक्षण प्रक्रिया अधिक रोचक और विद्यार्थी-केंद्रित बनती है। आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. गीता गुप्ता ने कहा कि यह कार्यशाला 12 मई तक विभिन्न तकनीकी सत्रों और व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें