फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: समाधान शिविर में सीवर लाइन, फैमिली आईडी व बिजली की आईं शिकायतें

विज्ञापन
15जेएनडी19: समाधान ​शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते एडीसी प्रदीप कुमार। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में एडीसी प्रदीप कुमार ने वीरवार को समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनीं। शिविर में कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं। एडीसी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन मामलों का शीघ्र और सही तरीके से निपटारा करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निपटारा करते समय अधिकारी स्वयं संबंधित नागरिक से संवाद करें और उन्हें पूरी प्रक्रिया की जानकारी दें।
विज्ञापन

एडीसी ने समाधान शिविरों में लंबित और री-ओपन शिकायतों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सही व स्पष्ट रूप से दर्ज की जाए। समाधान शिविरों में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

समाधान शिविर में हनुमान नगर के निवासियों ने सीवर लाइन दबने के बाद गली का स्तर ठीक न होने की शिकायत रखी। इसके अलावा फैमिली आईडी में आय ठीक करवाने से संबंधित, बिजली विभाग से जुड़ी व पैसों के लेन-देन से संबंधित शिकायतें भी सामने आईं।
विज्ञापन

सभी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सत्यवान मान, डीएमसी सुरेंद्र सिंह, सीटीएम मोनिका और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें