30जेएनडी20: समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशासन
जींद। लघु सचिवालय स्थित सभागार में वीरवार को जिलास्तरीय समाधान शिविर में डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने आमजन की समस्याएं सुनीं। इसमें कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। विजय नगर निवासी भगत सिंह ने गली में अवैध रैंप और शक्ति ने मैनहोल का स्तर ऊंचा होने की शिकायत रखी, जिस पर डीसी ने नगर निकाय अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए। विकास पांचाल और श्याम सुंदर ने बताया कि उनकी फैमिली आईडी में किसी अन्य उपभोक्ता का बिल जोड़ दिया गया है जिसे दुरुस्त करने के लिए बिजली विभाग को आदेश दिए गए। वहीं, सेक्टर-9 में कचरे के अव्यवस्थित ढेर की समस्या पर निकाय विभाग को सफाई के निर्देश दिए। संवाद