फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिविर में बिजली कनेक्शन और पीपीपी की आईं शिकायतें

विज्ञापन
फोटो 15जेएनडी17-लघु सचिवालय में लगे ​शिविर में ​शिकायत लेकर पहुंचे लोग। स्रोत प्रशासन - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय में सोमवार को समाधान शिविर में डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने आमजन की समस्याओं को सुना। संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि सरकार की मंशा है कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। शिविर में लिजवाना खुर्द निवासी ब्रजेश ने भैंस खरीद पर मिलने वाली सब्सिडी की राशि अभी तक प्राप्त न होने संबंधी शिकायत दर्ज करवाई। गांव मोरखी निवासी कुलदीप ने अपने खेत में बिजली कनेक्शन न लगने की समस्या रखी।
एक नागरिक ने परिवार पहचान पत्र में दर्ज आय संबंधी त्रुटि को ठीक करवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं गांव ढाठरथ निवासी आशा ने लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पेंशन बंद होने की शिकायत दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आधार कार्ड अपडेट न होने के कारण उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। डीसी ने संबंधित विभाग को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए ताकि पात्र लाभार्थी को योजना का लाभ समय पर मिल सके। इस अवसर पर एडीसी प्रदीप कुमार, एसडीएम सत्यवान मान, डीएमसी अनिल दून, सीटीएम मोनिका मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें