09जेएनडी19-बिजली कार्यालय में उपभोक्ताओं की समस्या सुनते अधीक्षण अभियंता एमएल सुखीजा। स्रोत कर
जींद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से निगम कार्यालय में बिजली अदालत का आयोजन हुआ। इसमें अधीक्षण अभियंता एमएल सुखीजा ने उपभोक्ताओं की बिजली की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बिजली लाइनों की वोल्टेज समस्या, खराब मीटर की शिकायतें आईं।
बिजली बिलों, खराब मीटर को बदलने को उपमंडल अधिकारी को तुरंत प्रभाव से समाधान करने के निर्देश दिए। बिजली लाइनों को स्थानांतरण करने और सोलर कनेक्शनों की समस्याओं को भी निश्चित समय अवधी में समाधान करने के निर्देश दिए।
अधीक्षण अभियंता ने कहा कि निगम की ओर से अच्छी बिजली आपूर्ति देने के लिए अनेक योजनाएं चलाई हुई हैं। इसके तहत गांव-गांव में पुराने बिजली के पोल और तारों को बदलकर नए पोल और तारें लगाकर पर्याप्त बिजली सुविधा देना है।
गांवों में म्हारा गांव जगमग गांव योजना का कार्य पूरा किया जा चुका हैं। वहां पर अधिक से अधिक समय यानि 22 से 23 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है। उप शहरी सब डिवीजन के अंतर्गत आने वाले गांवों में भी म्हारा गांव जगमग गांव का कार्य चल रहा है। कहीं पर पूरा कर लिया गया हैं। यदि सभी गांवों में म्हारा गांव जगमग गांव का कार्य पूरा हो जाएगा तो बिजली के हादसों पर रोक लगेगी।
ग्रामीणों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति मिलेगी और उन्हें बिजली की किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करना दंडनीय अपराध हैं और जो भी व्यक्ति बिजली चोरी करते हैं तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माना न भरने की सूरत में उन्हें जेल भी हो सकती है।