फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिविर में जलभराव, ई-रिक्शा बैटरी और सीवरेज की शिकायतें आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में वीरवार को बिजली, जलभराव, सीवरेज, अवैध कब्जों, पेंशन, राशन और परिवार पहचान पत्र की शिकायतें आईं।
विज्ञापन

डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने सभी शिकायतों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध और संतोषजनक कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि आमजन की समस्याओं का पूरी संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए। समाधान शिविर में गांव गोविंदपुरा निवासी दर्शना ने अपने प्लॉट में लगे बिजली के खंभे को नियमानुसार अन्य स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग रखी।
गांव भेण निवासी सुरेंद्र सिंह ने खराब हो चुकी ई-रिक्शा की बैटरी के स्थान पर नई बैटरी उपलब्ध कराने की अर्जी दी। वहीं गांव खेड़ीबुला के समाजसेवी विजय सिंह ने गांव के मार्ग में सुधार कर उसे सुरक्षित और सुगम बनाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

गांव जाजवान निवासी सुरेश ने अपने मकान के सामने जलभराव और कीचड़ की समस्या दूर कराने तथा गली की सफाई करवाने की शिकायत दी। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डॉ. वैशाली शर्मा ने विशेष रूप से कहा कि जिले में कहीं भी सीवरेज जाम जैसी समस्या नहीं रहनी चाहिए। ऐसी शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें