फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिविर में लीकेज व सब्सिडी की आईं शिकायतें

विज्ञापन
05जेएनडी12: समाधान ​शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते हुए एडीसी प्रदीप कुमार।स्रोत प्रशासन - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय स्थित सभागार में वीरवार को समाधान शिविर में एडीसी प्रदीप कुमार ने आमजन की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को उनका समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की प्रत्येक समस्या का समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

प्रत्येक शिकायत का शीघ्र निपटारा किया जाए ताकि आमजन का समय और धन दोनों की बचत हो सके। सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। समाधान शिविर में शीतलपुरी कॉलोनी निवासी रायसिंह ने प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना से संबंधित शिकायत में सब्सिडी दिलवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
गांव करेला निवासी महावीर ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके खेत से होकर गुजर रही मुख्य फ्लड पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण पानी खेत में भर जाता है जिससे फसल को नुकसान हो रहा है। शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए एडीसी ने समाधान करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें