फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जरूरतमंद छात्रा को दी गईं प्रतियोगी किताबें

विज्ञापन
13जेएनडी18: पुस्तके भेंट करते हुए। स्रोत संस्था।
विज्ञापन
नरवाना। राह ग्रुप फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे ‘बुक बैंक’ अभियान के तहत जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता के लिए पहल की गई है। फाउंडेशन ने होनहार छात्रा सृष्टि को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी के किताबें भेंट कीं। फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष राजेश टांक, उपाध्यक्ष डॉ. अमित सैन और छात्रा के पिता विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश टांक ने बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य यह है कि पुरानी किताबें अलमारियों में बंद रहने या कबाड़ में जाने के बजाय जरूरतमंद विद्यार्थियों तक पहुंचें। उपाध्यक्ष डॉ. अमित सैन ने बताया कि फाउंडेशन जल्द ही क्षेत्र के कई पुस्तकालयों को किताबों के सेट भी भेंट करेगा जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर संसाधन मिल सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें