फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बीए, बीबीए और बीसीए में बढ़ी प्रतिस्पर्धा, सीटों से दोगुने तक पहुंचे आवेदन

Sat, 13 Jun 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी21: संत सिरोम​णि श्री सैन भगत कालेज जींद। संवाद
विज्ञापन
जींद। उच्चतर शिक्षा विभाग के तहत स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। विद्यार्थियों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अब केवल दो दिन का समय शेष है। विभाग के अनुसार अभ्यर्थी 15 जून तक प्रवेश पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद कॉलेजों की दाखिला समितियां 22 जून तक ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन करेंगी जबकि पहली मेरिट सूची 27 जून को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को 28 जून से एक जुलाई तक फीस जमा करवाने का अवसर मिलेगा। इस बार बीए, बीबीए और बीसीए जैसे लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। कई संकायों में सीटों की तुलना में दो से ढाई गुना तक आवेदन प्राप्त हुए हैं।
शहर के संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज में 13 विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए अब तक 2251 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 1170 विद्यार्थियों ने कॉलेज को अपनी पहली पसंद के रूप में चुना है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार इनमें से 1147 आवेदनों का सत्यापन भी पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन

बीए कला संकाय की 600 सीटों के लिए 1164 आवेदन आए हैं जो उपलब्ध सीटों से लगभग दोगुने हैं। बीबीए की 40 सीटों पर 142 और बीसीए की 120 सीटों पर 316 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीकॉम की 220 सीटों के लिए 245 आवेदन आए हैं, जबकि लाइफ साइंस में 170 सीटों पर 235 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। वहीं विज्ञान संकाय के कुछ पाठ्यक्रमों में अपेक्षाकृत कम रुचि देखने को मिली है। फिजिकल साइंस की 300 सीटों के लिए केवल 140 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा मैथ, फिजिक्स और कैमिस्ट्री जैसे विषयों में भी सीटों की तुलना में आवेदन संख्या संतोषजनक रही है।
वर्जन
आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ लगातार आवेदन बढ़ रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से समय रहते अपनी पसंद के पाठ्यक्रमों में आवेदन करने और दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।-डॉ. सत्यवान मलिक, प्राचार्य संत सिरोमणि श्री सैन भगत कालेज जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें