फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 10 से क्षतिपूर्ति पोर्टल बंद, फसल बर्बादी के सर्वे का 72 प्रतिशत काम पूरा

Tue, 11 Apr 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। मेरी फसल मेरा ब्योरा के क्षतिपूर्ति पोर्टल दस अप्रैल से बंद हो चुका है। इसलिए अब क्षतिपूर्ति पोर्टल पर बेमौसम बारिश से खराब हुई फसल नुकसान से संबंधित शिकायत दर्ज नहीं हो पाएंगी। अब केवल जिन किसानों ने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी खराब फसलों बारे शिकायत दर्ज करवाई है। उन फसलों का सर्वे किया जाएगा। इसको लेकर पूरे प्रदेश में खराब फसलों की गिरदावरी का काम चल रहा है। आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में गिरदावरी का 72 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जिसमें सबसे ज्यादा सिरसा जिले में हुआ है, जो 99 प्रतिशत हो चुका है जबकि प्रदेश में सबसे कम यमुनानगर में मात्र पांच प्रतिशत ही गिरदावरी हुई है।
विज्ञापन


जिला

किसान

एकड़

प्रतिशत गिरदावरी
अंबाला

4940

30931

78 प्रतिशत
भिवानी

12396

78625

98 प्रतिशत
चरखी दादरी
23819

130880

74 प्रतिशत
फरीदाबाद

1060

9559

09 प्रतिशत
फतेहाबाद

1622

12492

75 प्रतिशत गुरुग्राम
10576

57347

48 प्रतिशत
हिसार

3591

27078

78 प्रतिशत
झज्जर

13148

88461

44 प्रतिशत
जींद

22309

170644

59 प्रतिशत
कैथल

23477

200278

98 प्रतिशत
करनाल

9736

87025

41 प्रतिशत
कुरुक्षेत्र

10121

78807

45 प्रतिशत
महेंद्रगढ़

47983

200926

76 प्रतिशत
मेवात

4031

30104

76 प्रतिशत
पलवल

9036

64869

42 प्रतिशत
पंचकूला

693

3336

17 प्रतिशत
पानीपत

4212

37498

74 प्रतिशत
रेवाड़ी

24502

108110

74 प्रतिशत
रोहतक

6917

57558

91 प्रतिशत
सिरसा

12264

96280

99 प्रतिशत
सोनीपत

19104

138454

78 प्रतिशत
यमुनानगर

1306

5487

05 प्रतिशत
बॉक्स
प्रदेश में 17 लाख 14 हजार एकड़ में हो चुकी गिरदावरी
पूरे प्रदेश में अब तक 17 लाख 14 हजार 759 एकड़ में फसल खराबे का सर्वे हो चुका है। प्रदेश में बेमौसमी बारिश से कुल 6187 गांवों के किसान प्रभावित हुए थे, जिससे दो लाख 63 हजार 939 किसानों ने फसल खराबे की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। किसानों की दर्ज करवाई गई शिकायतों के आंकड़ों अनुसार प्रदेश में सबसे ज्यादा महेंद्रगढ़ जिला के 20 लाख 926 एकड़ में रबी की फसल खराब हुई है। उसके बाद कैथल जिला के 20 लाख 278 एकड़ में फसलों को नुकसान हुआ।
वर्जन
बेमौसम बारिश से हुए फसलों के नुकसान की गिरदावरी का कार्य जिले में तेजी से चल रहा है। मंगलवार तक जिले में गिरदावरी का 59 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। गिरदावरी का काम समय पर निपटाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं, ताकि किसानों को समय पर मुआवजा दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मनोज कुमार, डीसी, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें