फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 25 लाख से बनेगा सामुदायिक केंद्र

Fri, 21 Nov 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी18 : निर्माणाधीन सामुदायिक केंद्र। संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। नगर परिषद नरवाना की ओर से पुराने बस स्टैंड के नजदीक करीब 25 लाख रुपये की लागत से नया सामुदायिक केंद्र तेजी से निर्माणाधीन है। इस आधुनिक सामुदायिक केंद्र के बन जाने से लोगों को विवाह समारोह, पारिवारिक कार्यक्रमों और सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर और किफायती जगह उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

कई वर्षों से नरवाना के एलआईसीरोड पर एक सामुदायिक केंद्र था जहां पर निजी कार्यक्रम हो जाते थी लेकिन अब वहां पर अस्थाई नगर परिषद कार्यालय बनाया जा रहा है और ऐसे केंद्र की जरूरत महसूस की जा रही थी, जिसे अब नगर परिषद पूरा कर रही है।
निर्माण कार्य में गुणवत्ता और सुविधा दोनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भवन में बड़ा हॉल, साफ-सुथरे शौचालय, पेयजल व्यवस्था, बिजली, वेंटिलेशन जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार कार्य निर्धारित समय में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि जल्द ही इसे जनता को समर्पित किया जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए उपयुक्त स्थान न होने के कारण उन्हें निजी भवनों की ओर रुख करना पड़ता था, जिससे अतिरिक्त खर्च और परेशानी बढ़ जाती थी। नया सामुदायिक केंद्र इस समस्या का समाधान करेगा और खासकर मध्यम व निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए यह बड़ी सुविधा साबित होगा।

नागरिकों ने नगर परिषद के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे शहर में सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय विकास में भी सकारात्मक बदलाव नजर आएगा।



25 लाख की लागत से आमजन की सुविधा के लिए सामुदायिक केंद्र बनाया जा रहा है इससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी कोई भी कार्यक्रम विवाह, पारिवारिक फंक्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन


–सोमबीर, जेई, नगर परिषद नरवाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें