16जेएनडी03: कार्यक्रम में लोगों को पैंशन के प्रमाण पत्र देते विधायक अमरजीत ढांडा। संवाद
जुलाना। राजकीय कन्या स्कूल में शुक्रवार को विकसित भारत विकसित हरियाणा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में जुलाना के विधायक अमरजीत ढांडा ने शिरकत की। कार्यक्रम में 20 लोगों को बुढ़ापा पेंशन और पांच दिव्यांगों को पेंशन का प्रमाणपत्र दिया गया। कार्यक्रम में आए हुए लोगों को स्कूल में बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री के रेवाड़ी में किए गए एम्स के शिलान्यास कार्यक्रम का लाइव दिखाया गया। विधायक ने कहा कि रेवाड़ी में बनने वाले एम्स से आमजन को काफी लाभ होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि कार्यक्रम में 25 लोगों की पेंशन बनाई गई थी। आज लाभार्थियों के खाते में पेंशन राशि डाल दी गई है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार प्रतीक कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया, मंडल अध्यक्ष सतीश सांगवान, सत्यवान खटकड़ मौजूद थे।
16जेएनडी03: कार्यक्रम में लोगों को पैंशन के प्रमाण पत्र देते विधायक अमरजीत ढांडा। संवाद