फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मंडी में गेहूं फैलाकर पहले ही जगह घेर रहे आढ़ती, बढ़ सकती हैं किसानों की मुश्किलें

विज्ञापन
02जेएनडी30: नरवाना की मेला मंडी में शैड के नीचे गेहूं फलाकर आढ़तियों द्वारा किया जा रहा जगह पर
विज्ञापन
नरवाना। नई अनाज मेला मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो गई है। पिछले दो दिनों में 31 गेट पास कट चुके हैं। केवल नरवाना मेला मंडी में ही आवक शुरू हुई लेकिन अबतक खरीद शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन

आवक शुरू होते ही मंडी में आढ़तियों की ओर से गेहूं फैलाकर जगह घेरने की होड़ शुरू हो गई है। कई आढ़ती मंडी परिसर में पहले ही गेहूं फैलाकर प्लेटफॉर्म और खुले स्थानों पर कब्जा जमा रहे हैं। आने वाले दिनों में किसानों को अपनी फसल बेचने के दौरान भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नियमों के अनुसार, फसल की वास्तविक आवक से पहले इस प्रकार जगह घेरना पूरी तरह अनुचित है।

मार्केट कमेटी कार्यालय की ओर से लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार चेतावनी दी जा रही है। आढ़तियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए जा रहे हैं कि वे बिना फसल की आवक के इस प्रकार मंडी में जगह न घेरें और निर्धारित नियमों का पालन करें। इसके बावजूद कई आढ़ती प्रशासन की चेतावनियों को नजरअंदाज कर रहे हैं। मंडी प्रशासन की सख्ती पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन




किसानों को नहीं होगी परेशानी : एसडीएम
एसडीएम जगदीश चंद्र ने बताया कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नरवाना उपमंडल में गेहूं खरीद के लिए व्यापक नेटवर्क तैयार किया गया है। इसके तहत दो मुख्य मंडियां, तीन सब यार्ड और नौ खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़े। मंडियों में साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और शौचालय जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।
वर्जन

मंडी में गेट पास कटने शुरू हो गए है और करीब 1827 क्विंटल गेहूं अब तक मेला मंडी में पहुंच चुका है। नमी ज्यादा होने के कारण अभी गेहूं की खरीद शुरू नहीं हुई है। निर्धारित नमी 12 है जो की मंडी में गेहूं की नमी ज्यादा आ रही है। मंडी में आढ़तियों की ओर से गेहूं फैलाकर जगह घेरने को लेकर बार-बार लाउडस्पीकर से चेतावनी दी जा रही है। –पूजा रतवाया, सचिव, मार्किट कमेटी।

02जेएनडी30: नरवाना की मेला मंडी में शैड के नीचे गेहूं फलाकर आढ़तियों द्वारा किया जा रहा जगह पर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें