फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नशे पर रोक लगाने के लिए विधायक से मिले कॉलोनीवासी

Wed, 01 Nov 2023 10:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
नशा रोकने को लेकर पहुंचे लोगों से बातचीत करते विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर की बुढ़ा बाबा बस्ती में बिक रहे नशे पर रोक लगाने की मांग को लेकर कॉलोनी के लोग विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा से मिले। उन्होंने मांग की कि कॉलोनी में बिक रहे नशे पर जल्द काबू नहीं पाया तो आसपास की कॉलोनियों तक भी नशा फैल जाएगा। इस पर विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने आश्वासन दिया कि नशा रोकने के लिए एसपी से मिलकर उचित कदम उठाए जाएंगे और नशे पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन


इस पर कॉलोनी के अनिल, रामनिवास, जयभगवान, सतपाल, संदीप, कृष्ण, जगदीश, राजेश, सुरेश व जितेंद्र ने कहा कि बुढ़ा बाबा बस्ती में नशा सरेआम बिक रहा है, जिससे वहां के युवा नशा के आदी हो रहे हैं। वार्ड के लोग इसका विरोध करते हैं तो वह उनके साथ मारपीट करते हैं। शरारती तत्व तेजधार हथियार लेकर लोगों के घर पहुंच जाते हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें