11जेएनडी01 तिरंगा यात्रा निकालते राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थी और स्टाफ के सदस्य। स्रोत : कॉ
जींद। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय में देशभक्ति और एकता के संदेश को प्रबल करने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने की। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट पंकज बत्रा और डॉ. ज्योति की ओर से किया गया। प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं बल्कि हमारे राष्ट्र की शान, बलिदान और एकता का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह इसका सम्मान करें और देश की प्रगति एवं सद्भाव में अपना योगदान दे। संवाद