फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गांव शाहपुर में हुआ रैपिड फीवर मास सर्वे

Tue, 12 Aug 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी03-मच्छर जनित रोग से बचाव के लिए अभियान चलाते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत : स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेला के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में स्वास्थ्य निरीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मियों ने शाहपुर और जीवनपुर गांव में रैपिड फीवर मास सर्वे किया। स्वास्थ्यकर्मी देवीराम कौशिक, कृष्ण, सजंय, प्रमोद, सौरभ, नरेंद्र, राजेश, सुनीता और संतोष ने बुखार पीड़ितों की स्लाइड बनाई और नुक्कड़ सभाएं करके मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया के बचाव के तरीके बताए। स्वास्थ्य निरीक्षक सुरेश कुमार ने कहा कि बुखार होने पर तुरंत रक्त की जांच करवानी चाहिए और उचित इलाज लेना चाहिए। डेंगू में तेज बुखार और जोड़ों व मांसपेशियों में दर्द होता है। मलेरिया बुखार में कंपकंपी के साथ बुखार आता है। इस अवसर पर सुनहरी, कमला, सुमन, सावित्री, भरपाई, कविता, सुनीता, भूप, किताबा, चांदी, सोनू, अमरफल और सुरजीत भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें