जींद। घर से कॉलेज गई 21 वर्षीय युवती के लापता होने पर सदर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनकी 21 वर्षीय बेटी शहर के राजकीय कॉलेज में पढ़ती है। वह 9 नवंबर को सुबह कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक लौटकर नहीं आई। उन्होंने अपनी बेटी की तलाश कॉलेज तथा अन्य स्थानों पर भी की, पर उसका सुराग नहीं लगा। सदर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद