फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: जींद में बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकराई, चालक की मौके पर मौत

Sun, 10 Nov 2024 12:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

हादसे की सूचना पाकर जुलाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाइक की तेज रफ्तार और अनियंत्रण को हादसे का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
बाइक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद-रोहतक मार्ग पर शनिवार रात हुए एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय बाइक चालक की मौत हो गई। हिसार जिले के बधावड़ गांव के निवासी मौसम लजवाना कलां गांव में स्थित एक ईंट भठ्ठे पर मुंशी का काम करते थे। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 8 बजे मौसम अपनी बाइक पर रोहतक से जुलाना की ओर जा रहे थे। पौली गांव के पास पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और उसके बाद बीचों बीच लगे रिफलेक्टर पोल से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना पाकर जुलाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाइक की तेज रफ्तार और अनियंत्रण को हादसे का कारण माना जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें