फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नाबालिग खिलाड़ी से दुष्कर्म करने का आरोपी कोच गिरफ्तार

Thu, 03 Aug 2023 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की थ्रोबॉल खिलाड़ी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने आरोपी कोच कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस वारदात के दूसरे आरोपी के बारे में पूछताछ कर रही है।

सदर थाना क्षेत्र के तहत एक गांव की महिला ने 31 जुलाई को महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी 14 वर्षीय बेटी गांव जुलानी की एक एकेडमी में थ्रोबॉल का प्रशिक्षण ले रही है। इसमें कोच कृष्ण कुमार थ्रोबॉल का प्रशिक्षण देता है। 30 जुलाई को कोच कृष्ण उसकी बेटी को ट्रायल दिलाने का झांसा देकर नरवाना में फर्नीचर की दुकान में ले गया, जहां पर कोच कृष्ण का दोस्त मिला।
विज्ञापन

इस दौरान पहले तो कोच कृष्ण ने उसको डरा धमका कर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके दोस्त ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। जब आरोपी दुष्कर्म कर रहे थे तो उस समय फर्नीचर की दुकान का संचालक पहरेदारी कर रहा था।
आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी कोच कृष्ण और उसके साथी सहित तीन अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


खिलाड़ी से दुष्कर्म करने के आरोपी कोच कृष्ण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथी को भी काबू करने को लेकर आरोपी कोच कृष्ण से पूछताछ की जा रही है।

-मुकेश रानी, प्रभारी, महिला थाना जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें