फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीएम आज आएंगे, जो अधिकारी और कर्मचारी नहीं आया उस पर होगी कार्रवाई

Wed, 19 Jun 2024 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते प्रशासनिक व पुलिस के अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। नई अनाजमंडी में 19 जून को होने वाले पंजीकृत श्रमिकों के लिए जागरूकता एवं सम्मान समारोह में यदि श्रम विभाग का कोई कर्मचारी या अधिकारी नहीं आया तो उस पर गाज गिर सकती है। इस आशय का पत्र श्रम आयुक्त की तरफ से सभी जिलों के श्रम विभाग को जारी किया गया है।
विज्ञापन

इस पत्र में साफ लिखा गया है कि श्रम विभाग और हेल्थ केयर में प्रदेशभर में कार्यरत सभी कर्मचारी व अधिकारी का इस कार्यक्रम में भाग लेना अनिवार्य है। किसी के भी अनुपस्थित पाए जाने पर उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इससे साफ है कि इस कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग आएंगे। वहीं इसमें श्रम विभाग के पंजीकृत एक लाख श्रमिकों को सिलाई मशीन, साइकिल, औजार, मातृत्व-पितृत्व योजना के तहत पैसे जारी किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री करनाल से सड़क मार्ग के रास्ते जींद आएंगे। मुख्यमंत्री 11 बजे जींद पहुंचेंगे। इसके बाद वह नई अनाजमंडी में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। सीएम के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों को यह पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम श्रम विभाग को समर्पित होने के कारम जींद के विकास से संबंधित कोई घोषणा होने की संभावना नहीं है। कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों को सिलाई मशीन के लिए 4500, साइकिल के लिए 5000, काम के औजार के लिए 8000, मातृत्व लाभ के तौर पर 36000 तथा पितृत्व के रूप में 21000 रुपये दिए जाएंगे। कार्यक्रम में एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें