फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तार के लिए प्रदर्शन

Wed, 19 Jun 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी26: लघु सचिवालय में प्रदर्शन करते हुए सामाजिक संगठनों के सदस्य। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
जींद। दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों व सामाजिक संगठनों ने मंगलवार को लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएसपी गीतिका जाखड़ से मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस पर डीएसपी ने मामले की निष्पक्ष और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन से पहले दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों व सामाजिक संगठनों के लोगों ने बताया कि शहर थाना क्षेत्र की एक युवती ने महिला थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि 20 अप्रैल को भिवानी जिले के बुआनी गांव का रहने वाला सुमित उनके घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में सोनू और सन्नी भी आए और सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 28 अप्रैल को सुमित, सोनू व सन्नी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। अभी भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। इससे उसे व उसके परिवार को जान का खतरा है।
जयति-जयति हिंदू महान संगठन के संयोजक अतुल चौहान ने कहा कि अब लड़की को धमकी दी जा रही है। ऐसे में पुलिस प्रशासन मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करे। डीएसपी गीतिका ने आश्वासन दिया कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा। संवाद

18जेएनडी26: लघु सचिवालय में प्रदर्शन करते हुए सामाजिक संगठनों के सदस्य। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें