फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों पर एफआईआर मामले में झूठ बोल रहे सीएम : बलबीर

Sat, 02 Nov 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी 19: धरने पर किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेता। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। नरवाना तहसील कार्यालय में 924वें दिन भी संयुक्त किसान मोर्चे का धरना जारी रहा। धरने की अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह ने की।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विधानसभा में भी झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहे कि पराली जलाने वाले किसानों पर एफआईआर दर्ज नहीं होगी। न ही उनकी गिरफ्तारी होगी।
उन्होंने कहा सरकार किसानी को बर्बाद करने पर तुली हुई है, इसलिए आज दूसरों का पेट भरने वाला अन्नदाता ही भूखे पेट सोने के लिए मजबूर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में पांच नवंबर को कुरुक्षेत्र में किसानों की महापंचायत बुलाई गई है। इसमें आगामी कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी और सीएम को 3100 रुपये प्रति क्विंटल जीरी खरीदने की घोषणा का जवाब मांगा जाएगा। इसके अलावा किसानों पर एफआईआर दर्ज करवाने, डीएपी, यूरिया किसानों को समय पर मुहैया न करवाने का जवाब मांगा जाएगा। धरने पर बलजीत, सतबीर, जसवंत, मांगेराम, फतेह सिंह, रमेश, सुरजन, हवा सिंह, चंद्रभान, रत्न सिंह, राम सिंह सूरत सिंह, बलदेव सिंह, रामधारी मौजूद थे।

01जेएनडी 19: धरने पर किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें